समाजवादी पार्टी ने जिले के सभी पांच विधानसभाओं के लिए विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा की

Voice of news 24

20Jun 2023 11:34AM

महराजगंज

महराजगंज समाजवादी पार्टी ने जिले के सभी पांच विधानसभाओं के लिए विधानसभा अध्यक्षों की घोषणा की है ।

जिलाध्यक्ष विधासागर यादव ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश व प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति पर फरेंदा विधानसभा के लिए रमेश सैनी निवासी धानी, नौतनवा विधानसभा के लिए विक्रम यादव निवासी हनुमानगढ़ीया ,सिसवा विधानसभा के लिए कैलाश प्रजापति निवासी बोदना ,महराजगंज विधानसभा के लिए नौसाद अली निवासी आजादनगर महराजगंज और पनियरा विधानसभा के लिए अर्जुन यादव निवासी डींगुरी को अध्यक्ष बनाया गया है।