गोरखपुर डिपो के नियमित और संविदा वाले सभी चालकों और परिचालकों के खाते में धन पहुंच गया है। शासन ने दो पैंट, शर्ट और सिलाई के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र के सभी चालकों और परिचालकों के खाते में निर्धारित 1800 रुपये दिए हैं। 09 सितंबर तक सभी चालकों और परिचालकों को वर्दी सिलवा लेनी है। एआरएम महेश चंद्र के अनुसार वर्दी सिलवाने व नेम प्लेट बनवाने के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। चालकों और परिचालकों को वर्दी के साथ नेम प्लेट भी लगाना अनिवार्य होगा। नेम प्लेट पर परिवहन निगम का लोगो, पद नाम और इंप्लाई कोड भी अंकित करना होगा। शासन ने इसके लिए नमूना भी भेज दिया है



















