जौनपुर: एसडीएम ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण, पात्रों के नाम जोड़ने व मृतकों के नाम हटाने के निर्देश

जौनपुर

जौनपुर जनपद के मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने रविवार को केराकत तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के मतदाता सूची को अद्यतन, शुद्ध और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने रविवार को केराकत तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे और मृतकों के नाम नियमानुसार हटाए जाएं।

मिली जानकारी के अनुसार, उपजिलाधिकारी अखिलेश कुमार सिंह ने वरिष्ठ कस्बा लेखपाल राजेश कुमार सिंह के साथ प्राथमिक विद्यालय पश्चिमी केराकत, कंपोजिट विद्यालय कन्या शेखजादा केराकत, शिवमूर्ति बालिका इंटर कॉलेज केराकत, प्राथमिक पाठशाला मनियरा, प्राथमिक पाठशाला सरायबीरू केराकत और प्राथमिक पाठशाला मुरलीपुर सहित अन्य बूथों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित बीएलओ से पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और क्षेत्र में मतदाताओं का गंभीरता से सत्यापन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया पूरी सतर्कता के साथ की जाए, ताकि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि न रहे और नाम छूटने की शिकायत न आए। निरीक्षण के समय बीएलओ ज्योति गौड़, शबीना निशा, मीना विश्वकर्मा, पूनम यादव, रीतू यादव, शशिकला यादव, नीलम यादव और बोबी गुप्ता सहित अन्य बीएलओ अपने-अपने विद्यालयों में मौजूद रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.