महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्रपति साहू जी महाराज क्रिकेट स्टेडियम, महराजगंज में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्रपति साहू जी महाराज क्रिकेट स्टेडियम, महराजगंज में मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी की पहल पर संपन्न हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार, मैत्रीपूर्ण मुकाबले में पुलिस टीम और मीडिया टीम के खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और शानदार खेल भावना का परिचय दिया। मुकाबले के दौरान दोनों पक्षों के खिलाड़ियों के बीच जोश और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

आयोजकों के मुताबिक, इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल, आपसी सहयोग, संवाद और विश्वास को मजबूत करना रहा। इस आयोजन को दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक व मधुर संबंधों को सुदृढ़ करने की दिशा में सार्थक पहल माना जा रहा है।

बुलंदशहर: मंदिर में चोरी करने वाले बदमाश से सिकंदराबाद पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल गिरफ्तार
https://t.co/11Iqn39gxD
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 29, 2026


















