जौनपुर

जौनपुर वर्तमान में चल रहे वैवाहिक सीजन के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जौनपुर पुलिस ने मैरिज लॉन एवं उनके आसपास व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर वर्तमान में चल रहे वैवाहिक सीजन के मद्देनजर जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जौनपुर पुलिस ने मैरिज लॉन एवं उनके आसपास व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस की सतर्कता बढ़ाई गई है, ताकि शादी समारोहों के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या अव्यवस्था को रोका जा सके।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस द्वारा मैरिज लॉन तथा उनसे जुड़े मार्गों व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, गश्त, निगरानी और यातायात व कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इस संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी गोल्डी गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि वैवाहिक आयोजनों के दौरान सुरक्षा व शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस टीमों को सतर्क रखा गया है और संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थलों पर लगातार निगरानी की जा रही है।
मेरठ: काशी टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों और अधिवक्ताओं के बीच विवाद, धक्का-मुक्की व अभद्रता का आरोप; आज टोल फ्री कराने पहुंचेंगे वकील
https://t.co/5uE9hvOSPn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 26, 2026


















