जौनपुर: उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में संविधान गौरव दिवस-2026 का आयोजन, राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने दिलाया संविधान के मूल्यों का संकल्प

जौनपुर

जौनपुर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में संविधान गौरव दिवस-2026 के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में संविधान गौरव दिवस-2026 के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, पूर्व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और भाजपा जिला महामंत्री अजय सिंह उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) आर.बी. कमल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए किया। उन्होंने महाविद्यालय की शैक्षणिक व चिकित्सकीय व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि संबद्ध चिकित्सालय में इमरजेंसी, मेडिसिन व सर्जरी सहित अन्य विभागों में लगभग 140 बेड उपलब्ध हैं, जबकि आर्थोपेडिक्स, ईएनटी व सर्जरी आदि विभागों में ऑपरेशन थिएटर की सुविधाएं संचालित हैं और प्रतिदिन करीब 3000 मरीजों को ओपीडी सेवाएं दी जा रही हैं। उन्होंने एमबीबीएस विद्यार्थियों की शैक्षणिक गतिविधियों व इंटर्नशिप प्रशिक्षण की प्रगति साझा की तथा निर्माण व आधारभूत संरचना के विकास में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के योगदान के प्रति आभार जताया और आगे भी जनप्रतिनिधियों से सहयोग व मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।

मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद विद्यासागर सोनकर ने कहा कि राज्यसभा सांसद के रूप में उनके पहले ही दिन जौनपुर मेडिकल कॉलेज के इस आयोजन में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने चिकित्सकों के परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने सामाजिक व्यवहार, संवाद में आए बदलावों तथा मोबाइल व आधुनिक तकनीक के प्रभाव पर विचार रखते हुए संविधान निर्माण, प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर के योगदान, प्रस्तावना तथा संसद के दोनों सदनों की संवैधानिक भूमिका पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को संवैधानिक मूल्यों के पालन का संकल्प दिलाया।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने मेडिकल विद्यार्थियों की ऊर्जा और प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा मानवता से जुड़ी है और यहां के छात्र भविष्य में अपनी योग्यता व सेवाभाव से जनपद, प्रदेश तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. (डॉ.) ए.ए. जाफरी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा आयोजन से जुड़े कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. मुदित चौहान, संचालन करने वाली डॉ. पूजा पाठक सहित अन्य चिकित्सकों व कर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर चीफ प्राक्टर प्रो. रुचिरा सेठी, डीन एकेडमिक प्रो. तबस्सुम यासमीन, प्रो. भारती यादव, प्रो. साधना अजय, डॉ. कर्नल सी.बी.एस. पटेल सहित अनेक चिकित्सक, विद्यार्थी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.