महराजगंज

वाल्मीकिनगर: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलवा घाट परिसर में 161वीं भव्य नारायणी गंडकी महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाल्मीकिनगर: कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बेलवा घाट परिसर में 161वीं भव्य नारायणी गंडकी महाआरती का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ। अंतर्राष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी संगीत आनंद, संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजू देवी, कर्नाटक राज्य प्रभारी स्वरांजलि एस., पूनम देवी, आस्था कुमारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मुख्य अतिथि स्वरांजलि एस. ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा को देव दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। इस पावन अवसर पर नारायणी गंडकी माता की महाआरती कर सभी ने सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। वहीं विशिष्ट अतिथि चंद्रदेव ठाकुर ने कार्तिक पूर्णिमा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला।
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं के बीच औषधीय गुणों से युक्त पौधों का वितरण किया गया। इसके माध्यम से लोगों को पौधारोपण और प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभाशाली व्यक्तियों को अंगवस्त्र एवं धार्मिक पुस्तक देकर सम्मानित भी किया गया।
लावारिस दिव्यांगजनों के लिए विशेष भोज
महाआरती के अवसर पर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए लावारिस दिव्यांगजनों एवं मानसिक रूप से बीमार लोगों के लिए विशेष चलंत दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से सड़कों पर भटकने वाले दर्जनों जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
कथा, पूजा एवं हवन के माध्यम से विश्व शांति की कामना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान गंगा मैया और नारायणी गंडकी माता के जयकारों से बेलवा घाट परिसर गुंजायमान होता रहा।
2014 में हुई थी महाआरती की शुरुआत
उल्लेखनीय है कि कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 6 नवंबर 2014 को इसी संगम तट पर नारायणी गंडकी महाआरती की शुरुआत हुई थी। उस समय लोकप्रिय कलाकार एवं लौरिया विधायक विनय बिहारी तथा कथावाचक उपेंद्र पाराशर जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति रही थी।
कार्यक्रम में महाप्रसाद की व्यवस्था में विजय कुमार उर्फ गुड्डू, लक्ष्मण सोनी, अजय भक्त, फौजी विद्यासागर राणा एवं चंदन मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा। आयोजन में आचार्य पंडित अनिरुद्ध द्विवेदी, संस्था के सचिव अखिलानंद, अनमोल कुमार, अजय कुमार, बाल कलाकार सुधि स्वरा सिंह एवं शत्रुघन कुमार की भूमिका भी सराहनीय रही।
कार्यक्रम का संचालन संगीत आनंद ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीप नारायण कुशवाहा एवं भरत राणा ने किया। इस आयोजन के माध्यम से धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















