महराजगंज में DPRO श्रेया मिश्रा का धमाकेदार एक्शन! गांव में गंदगी देख भड़कीं, सफाई कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 3 दिसंबर तक समाधान चाहिए, नहीं तो जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है’,DPRO की दोटूक चेतावनी से अधिकारियों में हड़कंप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सरकारी कामकाज और ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा का सख्त तेवर देखने को मिला। लक्ष्मीपुर विकासखंड के ग्राम सभा जंगल गुलरिहा में औचक निरीक्षण करने पहुंचीं DPRO को जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर मिले। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सरकारी कामकाज और ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा का सख्त तेवर देखने को मिला। लक्ष्मीपुर विकासखंड के ग्राम सभा जंगल गुलरिहा में औचक निरीक्षण करने पहुंचीं DPRO को जगह-जगह गंदगी और कूड़े के ढेर मिले। गांव की बदहाल सफाई व्यवस्था देखकर उनका पारा चढ़ गया और उन्होंने लापरवाही पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित सफाई कर्मचारी को प्रभावी रूप से निलंबित कर दिया।

निरीक्षण के दौरान उस समय स्थिति और दिलचस्प हो गई, जब ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि उन्होंने आज तक सफाई कर्मचारी को देखा ही नहीं है, जबकि कर्मचारी मौके पर ही मौजूद था। ग्रामीणों की शिकायत और मौके की स्थिति को देखते हुए DPRO ने जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई।

DPRO श्रेया मिश्रा ने अधिकारियों को दोटूक निर्देश देते हुए कहा कि नाली की मरम्मत तत्काल शुरू कराई जाए और लेखपाल से समन्वय स्थापित कर जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी के लिए पाइप, यू-पाइप या सोकपिट चेंबर, जो भी तकनीकी रूप से उचित हो, उसका समाधान निकालकर काम कराया जाए।

DPRO का सख्त अल्टीमेटम, बयान ने खींचा ध्यान

ग्रामीणों के सामने ही DPRO श्रेया मिश्रा ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा-3 दिसंबर तक मुझे इसका सॉल्यूशन चाहिए। अगर आपने नहीं दिया तो सारे गांव वालों के सामने बोलकर जा रही हूं, आप लोग जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है।

इतना ही नहीं, उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कंसल्टिंग इंजीनियर और सचिव को इस ब्लॉक में रहने नहीं देंगी। उनके इस सख्त रुख से मौके पर मौजूद जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया।

स्वच्छता व्यवस्था पर बड़ा सवाल

सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को साफ-सुथरा रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जंगल गुलरिहा की तस्वीर जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े करती है। DPRO की इस कार्रवाई से साफ संदेश गया है कि सरकारी जिम्मेदारियों में लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फिलहाल सफाई कर्मचारी के निलंबन और अधिकारियों को दिए गए अल्टीमेटम के बाद अन्य ग्राम पंचायतों में तैनात सफाई कर्मचारियों और जिम्मेदार अधिकारियों की भी चिंता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि 3 दिसंबर तक गांव की जलनिकासी और सफाई व्यवस्था में कितना सुधार होता है।

DPRO का साफ संदेश है  सरकारी नौकरी में लापरवाही नहीं, काम करके दिखाना होगा!

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

महराजगंज में DPRO श्रेया मिश्रा का धमाकेदार एक्शन! गांव में गंदगी देख भड़कीं, सफाई कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 3 दिसंबर तक समाधान चाहिए, नहीं तो जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है’,DPRO की दोटूक चेतावनी से अधिकारियों में हड़कंप

महराजगंज में DPRO श्रेया मिश्रा का धमाकेदार एक्शन! गांव में गंदगी देख भड़कीं, सफाई कर्मचारी तत्काल प्रभाव से निलंबित 3 दिसंबर तक समाधान चाहिए, नहीं तो जिंदगी भर याद रखेंगे कि नौकरी क्या होती है’,DPRO की दोटूक चेतावनी से अधिकारियों में हड़कंप