सिद्धार्थनगर: शिवनगर डिड़ई पुलिस ने एनबीडब्ल्यू वारंटी को किया गिरफ्तार, विधिक कार्रवाई के बाद भेजा न्यायालय

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान तथा गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट बांसी, सिद्धार्थनगर से जारी गैर-जमानती वारंट से संबंधित वांछित वारंटी शब्बीर पुत्र कमरुद्दीन निवासी ग्राम गोल्हौरा, थाना शिवनगर डिड़ई जनपद सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना शिवनगर डिड़ई के उपनिरीक्षक रामधनी प्रसाद तथा मुख्य आरक्षी राणा प्रताप शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय भेज दिया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.