बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद क्षेत्र अंतर्गत संतपुरा चौकी के पास फकाना गांव की पटरी पर तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने तेंदुए को पटरी के किनारे घूमते हुए देखा और अपने मोबाइल फोन में उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद क्षेत्र अंतर्गत संतपुरा चौकी के पास फकाना गांव की पटरी पर तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने तेंदुए को पटरी के किनारे घूमते हुए देखा और अपने मोबाइल फोन में उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुए के घूमने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही फकाना सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में दहशत का माहौल बन गया है और लोग किसी अनहोनी की आशंका को लेकर सतर्क हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही संतपुरा चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा वन विभाग की टीम को मामले की सूचना दे दी गई है, ताकि वन्यजीव की तलाश कर उसे सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















