सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किए जाने के बाद आचार्य डॉ. बृजेश मणि मिश्र का कल यानी गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर में प्रथम आगमन हो रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किए जाने के बाद आचार्य डॉ. बृजेश मणि मिश्र का कल यानी गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को अपने गृह जनपद सिद्धार्थनगर में प्रथम आगमन हो रहा है। उनके इस प्रथम आगमन के अवसर पर जिले में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार, डॉ. बृजेश मणि मिश्र के जनपद आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं, शिक्षक वर्ग और समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके स्वागत को यादगार बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों व निर्धारित स्थलों पर व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर समर्थकों और शिक्षकों द्वारा पुष्पवर्षा व माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों का मानना है कि उनके प्रदेश सह संयोजक बनने से जनपद और क्षेत्र के शिक्षकों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने में मदद मिलेगी।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















