बागपत: पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ की बैठक, जनजागरूकता अभियानों के प्रचार-प्रसार में सहयोग की अपील

बागपत

बागपत जनपद में पुलिस के विभिन्न जनजागरूकता अभियानों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में स्थानीय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद में पुलिस के विभिन्न जनजागरूकता अभियानों को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में स्थानीय सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से सामाजिक जागरूकता फैलाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, बैठक के दौरान विशेष रूप से ‘मिशन शक्ति’ अभियान के तहत महिलाओं को उनके अधिकारों व सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और तेजी से बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचाव के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान इन सभी विषयों पर आमजन को सचेत करने के लिए सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित सभी इनफ्लुएंसर्स से अपील की कि वे अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और फॉलोअर्स के माध्यम से पुलिस के जनजागरूकता अभियानों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग करें, ताकि समाज में जागरूकता बढ़ाकर एक सुरक्षित और सशक्त माहौल का निर्माण किया जा सके।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.