महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मेला देखकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे कई लोग चोटिल हो गए।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगियाबारी में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मेला देखकर ई-रिक्शा से घर लौट रहे कई लोग चोटिल हो गए। इस दुर्घटना में 10 वर्षीय एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा पर सवार होकर कुछ लोग मेला देखने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। वे अभी एकसड़वा से पहले ही पहुंचे थे कि तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग घायल हो गए।
हादसे में 10 वर्षीय सेजल शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। घायल बच्ची की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल इलाज के लिए सिद्धार्थनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया गया है।
सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई और हादसे के कारणों व संबंधित वाहन के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















