गोरखपुर

गोरखपुर जनपद की बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद की बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत है।
मिली जानकारी के अनुसार, बड़हलगंज कोतवाली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी किशन कुमार गौड़ उर्फ गोलू को उसके पैतृक आवास ग्राम खोहिया पट्टी से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कीं और उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















