गोरखपुर

गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमहां बुजुर्ग के बरई टोला में बुधवार सुबह आम के बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के गुलरिहा थाना क्षेत्र अंतर्गत करमहां बुजुर्ग के बरई टोला में बुधवार सुबह आम के बगीचे में एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। बगीचे की ओर गए ग्रामीणों ने सबसे पहले शव देखा, जिसके बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और जांच के बाद ही हो सकेगा।
सूचना मिलते ही गुलरिहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ करते हुए मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















