सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में 24 नवंबर को मजदूरों से काम कराने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला किए जाने का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में 24 नवंबर को मजदूरों से काम कराने को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक पर लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। पुलिस ने प्राप्त शिकायत के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध मारपीट और हत्या के प्रयास समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, मजदूरों से काम कराने के दौरान शुरू हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि तीन व्यक्तियों ने एकजुट होकर युवक पर लाठी-डंडों और सरिया से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और पीड़ित पक्ष की तहरीर पर तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश और घटना के अन्य पहलुओं की विवेचना में जुटी हुई है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















