महराजगंज: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को विशेष पॉक्सो अदालत ने सुनाई उम्रकैद, 65 हजार रुपये का लगाया अर्थदंड

महराजगंज

महराजगंज जनपद की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार दिए गए युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद की विशेष पॉक्सो अदालत ने नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार दिए गए युवक को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 65 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, जिसे अदा न करने पर उसे तीन माह के अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बन्दोह गांव का है। विशेष पॉक्सो न्यायाधीश ने पत्रावली पर उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के बयानों का परिशीलन करने के उपरांत बन्दोह गांव निवासी आरोपी गोविन्द साहनी को दोषी ठहराते हुए यह कठोर सजा सुनाई।

अदालत के आदेशानुसार, दोषी को आजीवन कारावास भुगतने के साथ-साथ निर्धारित 65 हजार रुपये का जुर्माना भी जमा करना होगा। अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में दोषी को तीन महीने की अतिरिक्त जेल काटनी होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.