महराजगंज

महराजगंज सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जारा गांव में लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चलने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली किशोर के पेट में लगी, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जारा गांव में लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चलने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली किशोर के पेट में लगी, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
प्राथमिक उपचार के बाद किशोर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
जानकारी के मुताबिक, किशोर के पिता एसएसबी में हेड कांस्टेबल हैं। उनकी लाइसेंसी पिस्टल से किशोर छेड़छाड़ कर रहा था। इसी दौरान लोड पिस्टल से अचानक गोली चल गई और किशोर घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, घटनाक्रम की जांच करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ठूठीबारी पुलिस ने 26 मुकदमों से जुड़ी 999 लीटर शराब का कराया विनष्टीकरण
https://t.co/t89AOv56CO
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 25, 2026


















