महराजगंज

महराजगंज जनपद में जब्त अवैध शराब के निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार, 24 नवंबर को थाना परिसर में ऑपरेशन माल निस्तारण के अंतर्गत 26 मुकदमों से संबंधित कुल 999 लीटर नेपाली, अंग्रेजी एवं देशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में जब्त अवैध शराब के निस्तारण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत ठूठीबारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार, 24 नवंबर को थाना परिसर में ऑपरेशन माल निस्तारण के अंतर्गत 26 मुकदमों से संबंधित कुल 999 लीटर नेपाली, अंग्रेजी एवं देशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में की गई।
विनष्टीकरण की कार्रवाई क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह और थानाध्यक्ष ठूठीबारी अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुई। इस दौरान उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, हेड मुहर्रिर राजेश यादव तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष ठूठीबारी भवन गुप्ता भी उपस्थित रहे।
पुलिस के अनुसार, थाना ठूठीबारी में दर्ज 26 मुकदमों से संबंधित बरामद शराब को नियमानुसार नष्ट कराया गया।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















