महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में ठूठीबारी कोतवाली के अंतर्गत किशनपुर और बैरियहवां गांव के बीच स्थित चंदन नदी और झरही नदी के संगम स्थल दोमहानी पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में ठूठीबारी कोतवाली के अंतर्गत किशनपुर और बैरियहवां गांव के बीच स्थित चंदन नदी और झरही नदी के संगम स्थल दोमहानी पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग मेले में पहुंचे और उत्सव का आनंद लिया।
दो नदियों के मिलने के कारण इस स्थान को दोमहानी के नाम से जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के इस पारंपरिक मेले में सुकरहर, बोदना, ठूठीबारी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मेले में कुश्ती और विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन आकर्षण का केंद्र रहा। वहीं मिठाइयों, खिलौनों और फास्ट फूड की दुकानों पर भी लोगों की खूब भीड़ रही। रंग-बिरंगी दुकानों और लोगों की चहल-पहल से पूरा संगम क्षेत्र मेले के रंग में रंगा नजर आया।
कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित यह मेला क्षेत्र की वर्षों पुरानी परंपरा, सामाजिक एकता और आपसी मेल-मिलाप का प्रतीक बना हुआ है। हर साल की तरह इस बार भी दोमहानी में मेले को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
रामपुर: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरी बोलेरो, 4 दोस्तों की मौत, 100 मीटर तक फैले शव
https://t.co/ttRLLWo0Wd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 24, 2026


















