सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा क्षेत्र में यूपीआई के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड के मामले में पुलिस की साइबर सेल टीम ने शिकायतकर्ता के खाते में 19,000 रुपए वापस कराए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना खेसरहा क्षेत्र में यूपीआई के माध्यम से हुए साइबर फ्रॉड के मामले में पुलिस की साइबर सेल टीम ने शिकायतकर्ता के खाते में 19,000 रुपए वापस कराए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर साइबर अपराध रिकवरी अभियान के तहत की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, बगहा निवासी शिकायतकर्ता रामदीन पुत्र शहतू ने 12 नवंबर 2026 को एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके साथ यूपीआई के जरिए 26,580 रुपए की साइबर ठगी हो गई है। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेंदु सिंह के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र के नेतृत्व में खेसरहा थाना की साइबर सेल ने बैंक से समन्वय स्थापित कर कार्रवाई की।
टीम के प्रयासों से सोमवार, 23 नवंबर 2026 को पीड़ित रामदीन के खाते में 19,000 रुपए की राशि वापस करा दी गई। इस कार्य में प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र, साइबर सेल प्रभारी राघवेंद्र प्रताप यादव, आरक्षी अभिषेक मौर्य, नीरज कुमार और महिला कांस्टेबल रम्भा यादव शामिल रहे।
बलिया में भीषण सड़क हादसा: तिलक समारोह से लौट रहे टेंट कारोबारी और मजदूर की हाइवा की टक्कर से मौत
https://t.co/tcBQo8gizV
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026



















