मथुरा

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटा समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक ट्रक में पीछे से जा घुसी।
मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और वृंदावन घूमने के लिए आए थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले चारों लोगों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं, पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बागपत पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया पुलिस झंडा दिवस, एसपी ने दिलाई कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
https://t.co/GVRpnosxkB
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 23, 2026


















