बागपत

बागपत उत्तर प्रदेश पुलिस के ऐतिहासिक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन बागपत के परेड ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत उत्तर प्रदेश पुलिस के ऐतिहासिक पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन बागपत के परेड ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक बागपत श्री पूर्णेन्दु सिंह ने किया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के समक्ष पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के संदेश को पढ़कर सुनाया। इसके पश्चात उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।


संबोधन में एसपी पूर्णेन्दु सिंह ने पुलिस ध्वज को साहस, गौरव और समृद्ध परंपरा का प्रतीक बताया। उन्होंने सभी जवानों से आमजन की सेवा व सुरक्षा में पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार सिंह सहित जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारी व अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















