महराजगंज

महराजगंज जनपद के एक गांव में पिछले करीब एक महीने से भक्ति और आस्था की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। यहां प्रतिदिन तड़के करीब 3 से 4 बजे श्रद्धालुओं की टोली मंदिर से प्रभात फेरी की शुरुआत करती है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के एक गांव में पिछले करीब एक महीने से भक्ति और आस्था की अनूठी छटा देखने को मिल रही है। यहां प्रतिदिन तड़के करीब 3 से 4 बजे श्रद्धालुओं की टोली मंदिर से प्रभात फेरी की शुरुआत करती है। इस दौरान श्रद्धालु हरे राम-हरे कृष्ण और हरि नाम का संकीर्तन करते हुए गांव के विभिन्न मंदिरों तक पहुंचते हैं और विधि-विधान से परिक्रमा करते हुए आगे बढ़ते हैं।
खास बात यह है कि इस धार्मिक आयोजन में गांव के लोग पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हो रहे हैं। सुबह की शांति के बीच गूंजते भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से पूरा गांव भक्तिमय माहौल में सराबोर हो जाता है। सभी मंदिरों की परिक्रमा पूरी करने के बाद श्रद्धालु पुनः उसी मंदिर में पहुंचते हैं, जहां से प्रभात फेरी की शुरुआत हुई थी।
इसके बाद मंदिर परिसर में सामूहिक हरि कीर्तन और भगवान का स्मरण किया जाता है। धार्मिक अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाता है।
लगातार एक महीने से चल रही इस प्रभात फेरी के माध्यम से ग्रामीणों में धार्मिक आस्था के साथ आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी प्रसारित हो रहा है। सुबह-सुबह इतनी बड़ी संख्या में लोगों का भक्ति भाव के साथ एकत्रित होना गांव में चर्चा और आकर्षण का विषय बना हुआ है।
ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से न केवल आध्यात्मिक वातावरण बनता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
इस दौरान आयोजक स्वामीना चौधरी,सचिंद्र चौधरी,रामदुलारे चौधरी ,वीरेंद्र चौधरी, धीरज चौधरी, रामवदन साहनी , अनिल साहनी,नरसिंह चौधरी साहित्य इत्यादि श्रद्धालु मौजूद रहे।
बुलंदशहर में बच्ची का शव मिलने से सनसनी, तंत्र-मंत्र के एंगल से जांच जारी
https://t.co/9xyTDvBtie
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 22, 2026


















