बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पड़ोस में रहने वाली तंत्र-मंत्र करने वाली महिला के घर से एक बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब पड़ोस में रहने वाली तंत्र-मंत्र करने वाली महिला के घर से एक बच्ची का शव बरामद किया गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के मुताबिक, बच्ची की मौत के पीछे तंत्र-मंत्र से जुड़े पहलू की भी आशंका जताई जा रही है, जिसे पुलिस ने गंभीरता से जांच के दायरे में रखा है। वहीं, बच्ची की हत्या से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने जाम लगाकर जमकर हंगामा किया।
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















