मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल होकर गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूट की बाइक बरामद

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया तथा उसके कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, नकदी, चाकू और बाइक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 21/22 नवंबर की रात ककोड़ पुलिस और स्वाट टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। पीछा करने पर बदमाश ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया और दबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरविन्द पुत्र रुकम सिंह, निवासी ग्राम ढकनाला, थाना अहमदगढ़, बुलंदशहर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी व लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा व दो खोखा कारतूस, 12 हजार रुपये नकद, चाकू, पल्सर बाइक तथा लूट से जुड़ी बाइक बरामद हुई है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थाना ककोड़ पुलिस टीम

संदीप कुमार, प्रभारी थाना ककोड़, बुलंदशहर

उ0नि0 लोकेंद्र

उ0नि0 रविन्द्र

उ0नि0 अजय प्रताप

हे0का0 तेजवीर

का0 मोहित

का0 पंकज

का0 प्रयास

स्वाट टीम

मोहम्मद असलम, प्रभारी निरीक्षक स्वाट टीम

हे0का0 कपिल नैन

हे0का0 मोहित कुमार

हे0का0 प्रदीप कुमार

हे0का0 निकुंज यादव

हे0का0 एम.आर.पी.

हे0का0 अंकुर धामा

का0 रोहित कुमार

का0 नरेंद्र कुमार

का0 सचिन चौहान

का0 श्याम सुंदर

का0 अमित कुमार

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण