बुलंदशहर

बुलंदशहर छोटी काशी अनूपशहर के गंगा तट पर आयोजित पारंपरिक कार्तिक पूर्णिमा मेला-2026 का शनिवार 21 नवंबर को विधिवत शुभारंभ किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर छोटी काशी अनूपशहर के गंगा तट पर आयोजित पारंपरिक कार्तिक पूर्णिमा मेला-2026 का शनिवार 21 नवंबर को विधिवत शुभारंभ किया गया। नगर पालिका परिषद अनूपशहर की ओर से जाह्नवी द्वार एवं बवस्टरगंज घाट पर आयोजित मेले का उद्घाटन सुबह 11 बजे नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल, उप जिलाधिकारी मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव और अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने किया। उद्घाटन के साथ ही गंगा तट पर धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां शुरू हो गई हैं तथा श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए प्रशासन व नगर पालिका ने व्यवस्थाएं सक्रिय कर दी हैं।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान की धार्मिक मान्यता, अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी
कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान, पूजा-अर्चना, दीपदान और दान-पुण्य का विशेष धार्मिक महत्व है, जिसके चलते प्रतिवर्ष दूरदराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अनूपशहर के गंगा घाटों पर पहुंचते हैं। मेले के उद्घाटन अवसर पर उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी, तहसीलदार प्रिया सिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. केपी सिंह, कोतवाली प्रभारी गौरव त्यागी, दामिनी गौड़, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुनेश शर्मा, रामपाल सिंह खालोर, मनोज कुमार गोल्ड, सीपी सिंह खटीक, संजू शर्मा रूपबास, बार सचिव अमित शर्मा, अनिल कुमार गुप्ता, संजीव गुप्ता और सभासदगण उपस्थित रहे।
सुरक्षा व बुनियादी सुविधाओं पर जोर, मुख्य स्नान पर्व पर भारी भीड़ की संभावना
मेले में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस विभाग ने व्यापक इंतजाम किए हैं। गंगा घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, स्नान सुरक्षा, पुलिस बल की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन प्रबंधन के लिए जिम्मेदारियां तय की गई हैं। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं, जबकि मुख्य स्नान पर्व पर अनूपशहर के गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई गई है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















