लखनऊ

लखनऊ ‘गांव की चाय’ मासिक पत्रिका की टीम ने आज उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान टीम ने उन्हें पत्रिका की प्रति भेंट कर पत्रिका के उद्देश्यों और ग्रामीण परिवेश, सामाजिक सरोकारों एवं विलुप्त होती परंपराओं को सहेजने के प्रयासों से अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान पत्रिका की भूमिका, समाज की जमीनी आवाज को मंच देने और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं एवं उपलब्धियों को प्रमुखता से सामने लाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
‘गांव की चाय’ मासिक पत्रिका का उद्देश्य केवल खबरों को प्रकाशित करना नहीं, बल्कि गांव की संस्कृति, परंपरा, सामाजिक सरोकार और आम जनमानस की आवाज को भी पाठकों तक पहुंचाना है।
यह शिष्टाचार भेंट पत्रिका के सामाजिक एवं पत्रकारिता संबंधी प्रयासों को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रही।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















