मऊ

मऊ जनपद के मधुबन थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मधुबन थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित चल रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के कब्जे से पीड़िता को भी बरामद कर लिया है तथा मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया है।
नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता बरामद
मिली जानकारी के अनुसार, मधुबन थाना क्षेत्र से जुड़े मामले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित युवक की तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और साथ ही नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।
पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ी गईं, आरोपी को भेजा गया न्यायालय
पीड़िता की बरामदगी और जांच के क्रम में प्रकरण में पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना कर दिया है, जबकि पीड़िता को लेकर आगे की कानूनी व चिकित्सकीय प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026


















