सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने गुमशुदा चल रहे एक व्यक्ति को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। संबंधित व्यक्ति बीते 15 नवंबर से घर पर बिना बताए कहीं चले गए थे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना शोहरतगढ़ पुलिस ने गुमशुदा चल रहे एक व्यक्ति को सकुशल बरामद कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। संबंधित व्यक्ति बीते 15 नवंबर से घर पर बिना बताए कहीं चले गए थे।
बिना बताए घर से चले गए थे सुनील कुमार, पुलिस टीम ने खोज निकाला
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के नेतृत्व तथा प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा के मार्गदर्शन में तलाश अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में थाना शोहरतगढ़ पर 15 नवंबर 2026 को दर्ज गुमशुदगी के मामले में लापता सुनील कुमार पुत्र शंकर गुप्ता निवासी नीबी दोहनी, कस्बा व थाना शोहरतगढ़, जनपद सिद्धार्थनगर को पुलिस टीम ने सकुशल बरामद कर लिया।
कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिवार को सौंपा गया
बरामदगी के बाद शोहरतगढ़ पुलिस ने आवश्यक कागजी व विधिक औपचारिकताएं पूरी कीं और सुनील कुमार को उनके परिवारजनों के हवाले कर दिया। परिजन के सकुशल मिल जाने से परिवार ने राहत की सांस ली।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















