सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिल्हिया पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चिल्हिया पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार (20 नवंबर) को आरोपी को गौहनिया बाजार तिराहे से दबोचकर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए माननीय न्यायालय रवाना कर दिया।
गौहनिया बाजार तिराहे से दबोचा गया वांछित आरोपी
मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार प्रसाद के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष चिल्हिया पवन कुमार मौर्य के नेतृत्व में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस टीम ने थाना चिल्हिया पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 122/26, धारा 87 व 137(2) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी निजामुद्दीन अन्सारी पुत्र मोहम्मद रफीक अन्सारी निवासी ग्राम चिल्हिया, थाना चिल्हिया, जनपद सिद्धार्थनगर को गौहनिया बाजार तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विधिक कार्यवाही के बाद भेजा न्यायालय, पुलिस टीम रही सक्रिय
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना कर दिया। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शारदा प्रसाद और आरक्षी चन्द्रजीत यादव शामिल रहे।
ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर दो वर्षीय मासूम हिमांशु की दर्दनाक मौत, मां की चीखों से दहला गांव
https://t.co/qZcDnpWViS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 20, 2026



















