दिव्यांगता को बनाया ताकत, सेवा को बनाया जीवन का लक्ष्य मोहन सिंह सूर्यवंशी बने लोगों के लिए मिसाल।

जयपुर

जयपुर कहते हैं कि दूसरों के दर्द को वही बेहतर तरीके से समझ सकता है, जिसने खुद जिंदगी में मुश्किलों का सामना किया हो। कुछ ऐसी ही मिसाल जयपुर निवासी रक्तदान महादान मित्र मंडल के संस्थापक मोहन सिंह सूर्यवंशी पेश कर रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

जयपुर कहते हैं कि दूसरों के दर्द को वही बेहतर तरीके से समझ सकता है, जिसने खुद जिंदगी में मुश्किलों का सामना किया हो। कुछ ऐसी ही मिसाल जयपुर निवासी रक्तदान महादान मित्र मंडल के संस्थापक मोहन सिंह सूर्यवंशी पेश कर रहे हैं। खुद एक पैर से दिव्यांग होने और पत्नी के भी एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद मोहन सिंह ने हिम्मत नहीं हारी। ऑटो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने के साथ-साथ वह दिन-रात जरूरतमंदों की सेवा में जुटे रहते हैं।

मोहन सिंह सूर्यवंशी अपने परिवार के साथ मिलकर दीन-दुखियों, दिव्यांगों, अनाथ बच्चों और असहाय लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उनके द्वारा जरूरतमंद परिवारों को कपड़े और राशन वितरित किए जाते हैं, वहीं अनाथ बच्चों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था भी की जाती है। उनकी सेवा का उद्देश्य किसी प्रकार का स्वार्थ या प्रसिद्धि पाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना है।बातचीत के दौरान मोहन सिंह सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने जरूरतमंदों की सेवा को अपने जीवन का मिशन बना लिया है। उन्होंने कहा, “मैंने अपनी जिंदगी में बहुत से कष्ट देखे और झेले हैं। इसलिए जब किसी दीन-दुखी, असहाय और बेसहारा व्यक्ति को परेशानी में देखता हूं तो उसका दर्द मुझसे सहन नहीं होता। मैं जो भी सेवा करता हूं, वह पूरी तरह निस्वार्थ भाव से करता हूं। जब तक जीवन है, तब तक जरूरतमंदों की सेवा करता रहूंगा।”

मोहन सिंह सूर्यवंशी रक्तदान के क्षेत्र में भी लगातार सक्रिय हैं। रक्तदान महादान मित्र मंडल के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। वह स्वयं दिव्यांग होकर भी अब तक अपना करीब 30 बार रक्तदान कर चुके हैं। इसके अलावा उनके प्रयासों से जरूरतमंद मरीजों के लिए लगातार रक्तदाताओं की व्यवस्था कराई जाती है। वह चौबीसों घंटे जरूरतमंदों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं।

मोहन सिंह सूर्यवंशी का जीवन समाज के हर व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक संदेश है। वह साबित कर रहे हैं कि अगर मन में सेवा का जज्बा और दूसरों के दर्द को समझने का भाव हो तो इंसान अपनी कठिन परिस्थितियों के बावजूद भी समाज के लिए बहुत कुछ कर सकता है। जब एक दिव्यांग व्यक्ति स्वयं संघर्ष करते हुए दूसरों की मदद कर सकता है, तो हम और आप क्यों नहीं?
संदेश: मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, रक्तदान महादान है और जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची इंसानियत है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

गांव में एक महीने से गूंज रहा हरे राम-हरे कृष्ण का संकीर्तन, तड़के 3 बजे निकलती है प्रभात फेरी मंदिरों की परिक्रमा करते हुए श्रद्धालु दे रहे भक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का संदेश, प्रतिदिन होता है प्रसाद वितरण