बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित गंगा पुल चौकी के सामने एक निजी अस्पताल में प्रसव के दूसरे दिन 22 वर्षीय महिला की मौत होने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित गंगा पुल चौकी के सामने एक निजी अस्पताल में प्रसव के दूसरे दिन 22 वर्षीय महिला की मौत होने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर रात अस्पताल को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव रौर निवासी सुरेंद्र की पत्नी सोनम (22) को प्रसव पीड़ा के चलते रविवार रात अनूपशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह सामान्य प्रसव से उसने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के बाद उन्होंने छुट्टी देने को कहा, लेकिन स्टाफ ने सोनम को खून चढ़ाया, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। मंगलवार दोपहर उसे आईसीयू में रखा गया और शाम को हालत गंभीर होने पर अस्पताल कर्मी उसे बुलंदशहर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। कर्मी शव को वापस अस्पताल ले आए और स्टाफ मौके से फरार हो गया।
हंगामे की सूचना पर अनूपशहर, अहार और जहांगीराबाद थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। वहीं, सीएमओ बुलंदशहर के आदेश पर सीएचसी प्रभारी डॉ. केपी सिंह ने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों को सीएचसी शिफ्ट कराकर अस्पताल को सील कर दिया।
सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया है। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात भी सामने आई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने गंगा घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
https://t.co/E3IwuDhRrx
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 18, 2026



















