जौनपुर

जौनपुर विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को दुरुस्त और त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर विधानसभा चुनावों की तैयारियों के बीच मतदाता सूची को दुरुस्त और त्रुटिरहित बनाने के लिए निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तिथियों में संशोधन किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर तैयार की जा रही फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों की एकीकृत प्रारूप सूची अब 17 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ ही सूची में नए नाम जोड़ने, विवरण में संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए मतदाताओं को 16 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है।
मतदाताओं की सुविधा के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा 21, 22, 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में लोग आसानी से मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने, नाम या पते में सुधार कराने और दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करने की सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का निस्तारण 28 दिसंबर 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
निर्वाचन विभाग ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे प्रारूप सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समयसीमा के भीतर सुधार करा लें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रह जाए।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026



















