बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आगामी 18 नवंबर को बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव अलीनगर का दौरा करेंगे।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक आगामी 18 नवंबर को बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गांव अलीनगर का दौरा करेंगे। वे यहां ‘श्री श्याम कृपा धाम’ के निर्माण स्थल पर आयोजित शिलान्यास एवं भूमि पूजन के उपलक्ष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
श्री श्याम कृपा धाम सेवा समिति के तत्वावधान में निर्माण स्थल पर इन दिनों सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन चल रहा है। इसी सिलसिले में डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद हो गया है।
उपमुख्यमंत्री के दौरे की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ रामकरण सिंह और स्थानीय थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने आयोजकों को सुरक्षा और यातायात व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
माता-पिता की मौत के बाद बच्चों के भविष्य की चिंता, मुआवजे और पढ़ाई-लिखाई की जिम्मेदारी की मांग को लेकर कैमा गांव में ग्रामीणों का धरना जारी
https://t.co/hCeUUaMelS
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 17, 2026



















