बलिया: माल्देपुर घाट पर नहाते समय वीडियो बनाना पड़ा भारी, पैर फिसलने से दो दोस्तों की नदी में डूबने की आशंका; तलाश जारी

फेफना

बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करते समय एक बड़ा हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत माल्देपुर गंगा घाट पर स्नान करते समय एक बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाते वक्त वीडियो बनाने के दौरान पैर फिसलने से दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना के बाद से घाट पर हड़कंप मच गया है और दोनों युवकों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर को दिन के समय अलग-अलग परिवारों के दो दोस्त (उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष) माल्देपुर घाट पर स्नान करने आए थे। बताया जा रहा है कि नदी में नहाने के दौरान दोनों युवक मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। इसी बीच अचानक एक युवक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जाने लगा। अपने दोस्त को डूबता देख दूसरे युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसका भी पैर फिसल गया और देखते ही देखते दोनों तेज बहाव व गहरे पानी में समा गए।

स्थानीय गोताखोर और पीएसी की फ्लड प्लाटून चला रही सर्च ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही फेफना थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में दोनों युवकों की खोजबीन शुरू की गई। राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के लिए पीएसी  की फ्लड प्लाटून को भी मौके पर लगाया गया है, जो लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। रात के अंधेरे में भी तलाश जारी रखने के लिए घाट पर प्रकाश  की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को भी सूचित कर बुलाया गया है, ताकि जल्द से जल्द दोनों युवकों को बरामद किया जा सके।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पुलिस और बचाव दल की टीमें मौके पर मुस्तैद हैं और हर संभव प्रयास कर दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.