बलिया

बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम रेलवे ट्रैक के समीप एक युवा उपनिरीक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद के चितबड़ागांव थाना क्षेत्र में शनिवार शाम रेलवे ट्रैक के समीप एक युवा उपनिरीक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान चितबड़ागांव थाने में ही तैनात सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार (28 वर्ष) के रूप में हुई है। इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
रेलवे ट्रैक के पास मिला शव और बुलेट बाइक
पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच थाना चितबड़ागांव क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ट्रैक के किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब शिनाख्त की, तो मृतक की पहचान सब-इंस्पेक्टर संदीप कुमार के रूप में हुई। घटनास्थल के पास ही उनकी निजी बुलेट मोटरसाइकिल भी खड़ी बरामद हुई है।
संतकबीरनगर के निवासी थे मृतक दरोगा
जानकारी के मुताबिक, 28 वर्षीय संदीप कुमार मूल रूप से जनपद संतकबीरनगर के निवासी थे और पिछले 11 महीनों से चितबड़ागांव थाने में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस ने तत्काल घटना की सूचना मृतक दरोगा के परिजनों को दे दी है, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
गहनता से जांच में जुटी पुलिस
प्रथम दृष्टया इस मामले में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बलिया डॉ. ईरज राजा ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026


















