बुलंदशहर

महापर्व छठ पूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महापर्व छठ पूजा को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में रविवार (15 नवंबर) को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत वलीपुरा नहर स्थित छठ पूजा घाटों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।
महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा और जल सुरक्षा की समीक्षा
निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी ने घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भीड़, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, भीड़ प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था और साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने नहर के गहरे पानी की ओर श्रद्धालुओं को जाने से रोकने के लिए मजबूत बैरिकेडिंग और जल सुरक्षा संबंधी इंतजामों की भी समीक्षा की।
यातायात और पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश
महोदय ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और घाटों तक सुगम आवागमन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने घाटों के आसपास के भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए बचाव दल तैयार रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने तथा वाहनों की पार्किंग केवल निर्धारित स्थानों पर ही कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी (नगर) प्रखर पाण्डेय सहित कोतवाली नगर के अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा पर्व के मद्देनजर जनपद के सभी प्रमुख घाटों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026


















