गोरखपुर

लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की छटा गोरखपुर के राप्ती नदी स्थित खड़खड़िया घाट पर देखने को मिली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा की छटा गोरखपुर के राप्ती नदी स्थित खड़खड़िया घाट पर देखने को मिली। रविवार को पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच हजारों श्रद्धालुओं और व्रती महिलाओं ने छठ महापर्व मनाया। पारंपरिक छठ गीतों की मधुर धुन और ‘छठी मइया की जय’ के उद्घोष से पूरा राप्ती तट गुंजायमान रहा।
पारंपरिक वेशभूषा में उमड़ा आस्था का सैलाब
सूर्य देव की उपासना के इस पावन अवसर पर सुबह से ही खड़खड़िया घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी व्रती महिलाओं ने अपने परिजनों के साथ घाट पर पहुंचकर वेदियों का विधि-विधान से पूजन किया। नदी के पावन जल में खड़े होकर व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु तथा क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया राप्ती तट
महापर्व को लेकर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह नजर आया। घाट की आकर्षक साफ-सफाई और रंग-बिरंगी प्रकाश व्यवस्था ने राप्ती नदी के किनारे की सुंदरता में चार चांद लगा दिए। स्थानीय ग्रामीणों, आयोजन समितियों और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के चलते घाट पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। पूरे क्षेत्र में आपसी भाईचारे, लोक परंपरा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026



















