आनंदनगर

महराजगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर के एनसीसी कैडेट्स ने सराहनीय भूमिका निभाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर के एनसीसी कैडेट्स ने सराहनीय भूमिका निभाई। आदर्श नगर पंचायत आनंदनगर द्वारा जारी सूची के अनुसार, 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के एसडी और एसडब्ल्यू (SD/SW) कैडेट्स ने एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. संजय कुमार शर्मा के निर्देशन में नगर क्षेत्र के सभी 11 छठ घाटों पर मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभाते हुए स्थानीय प्रशासन का पूरा सहयोग किया।
इन 11 घाटों पर तैनात रहे कैडेट्स
एनसीसी कैडेट्स ने श्री दुर्गा मंदिर पोखरा, प्रेम पोखरा, बनकटी सीएचसी अस्पताल के समीप पोखरा, हरदी डाली, ढोढापुर, फूलवरिया, सतवड़िया-सिधवारी, फूलमती माता मंदिर (जमुहरा खुर्द), परशुरामपुर, रतनपुर शिव मंदिर और मुजौलिया घाट सहित सभी 11 प्रमुख स्थलों पर मोर्चा संभाले रखा।
भीड़ नियंत्रण व महिला श्रद्धालुओं की सहायता में रहा अहम योगदान
पर्व के दौरान घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने, यातायात सुगम बनाने और विशेष रूप से महिला व बुजुर्ग श्रद्धालुओं को सुरक्षित अर्घ्य दिलाने में कैडेट्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। कैडेट्स के अनुशासन और सक्रियता से प्रशासनिक व्यवस्थाओं को काफी मजबूती मिली।
ड्यूटी के दौरान कैडेट सानिया, अनूप कुमार, अभिषेक यादव, शिव संत, निरंजन साहनी, दित्या सहानी, सूरज, सतीश कुमार, काजल, काजल यादव, ममता सिंह, संगम चतुर्वेदी, चंद्रेश भारती और अभिषेक सहित अन्य कैडेट्स पूरी निष्ठा के साथ तैनात रहे। स्थानीय प्रशासन और नागरिकों ने एनसीसी कैडेट्स की इस सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
महराजगंज: निचलौल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती अपनी प्रेमी से शादी करने की अजीब और खतरनाक जिद को लेकर सीधे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी! टॉवर की ऊंचाई पर युवती को इस तरह देख मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल https://t.co/BcYAwDsB1U
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 15, 2026



















