ठूठीबारी

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमावर्ती कस्बे ठूठीबारी में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भारत-नेपाल सीमावर्ती कस्बे ठूठीबारी में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। कस्बे के ऐतिहासिक चंदन नदी छठ घाट को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है, वहीं श्रद्धालु अपनी-अपनी वेदियों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और साज-सज्जा में जुटे हुए हैं।
घाट पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोगों में महापर्व को लेकर खासा उत्साह है। परिवार के सदस्य पूरे श्रद्धा भाव के साथ पूजा की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
घाट पर उमड़ने वाली हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ और उनकी सुविधा को देखते हुए शासन-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक टीमें मुस्तैद कर दी गई हैं। इसके अतिरिक्त, पूरे छठ घाट और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरे के माध्यम से की जा रही है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो सके।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026



















