अहमदगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हत्या के प्रयास के मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचे व कारतूस बरामद,ढकनगला नहर पुल के पास से पुलिस ने दबोचा

अहमदगढ़

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत अहमदगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत अहमदगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास  के मामले में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से दो अवैध 315 बोर के तमंचे, दो जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया है।

पुरानी रंजिश को लेकर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, घटना बीते 13 नवंबर 2026 की है। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के ग्राम ढकनगला में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। आरोप है कि हमलावरों ने पहले वादी के घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज की और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की। इसके बाद आरोपी वादी की खाद की दुकान पर जा पहुंचे, जहां उनमें से एक ने वादी को जान से मारने की नीयत से तमंचे से सीधा फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली वादी के पास से होकर निकल गई और उसकी जान बच गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

गिरफ्तार आरोपियों की हुई पहचान

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए तीनों वांछित अभियुक्तों को अहमदगढ़ क्षेत्र के ढकनगला नहर पुल के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हुई है।

हेमंत पुत्र उदल सिंह: मूल निवासी ग्राम डेटा पिसावा (जिला अलीगढ़), हाल निवासी शिवलोक कॉलोनी, शिकारपुर।

गोविंद पुत्र उधम सिंह सोलंकी: निवासी मुरारी नगर, थाना खुर्जा नगर।

विक्की उर्फ विवेक पुत्र दिनेश कुमार: निवासी ग्राम खंडुआ, थाना अहमदगढ़।

न्यायालय भेजने की कार्रवाई जारी, टीम में ये रहे शामिल

पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्तों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित संबंधित गंभीर धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस सफलता को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह के साथ उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार, उपनिरीक्षक जीत सिंह, उपनिरीक्षक अनीस अहमद, उपनिरीक्षक रंजीत सिंह एवं अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.