जौनपुर

जौनपुर अधिवक्ताओं की लंबित मांगों और हितों की रक्षा को लेकर राजधानी लखनऊ में आयोजित शांति मार्च एवं विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जौनपुर के अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर अधिवक्ताओं की लंबित मांगों और हितों की रक्षा को लेकर राजधानी लखनऊ में आयोजित शांति मार्च एवं विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जौनपुर के अधिवक्ताओं ने बड़ी संख्या में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। कानपुर बार एसोसिएशन और दि लायर्स एसोसिएशन के संयुक्त आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में जौनपुर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अवधेश सिंह एवं मंत्री मनीष सिंह के नेतृत्व में दीवानी व कलेक्ट्रेट के सैकड़ों अधिवक्ता शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान युवा अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। दावा किया जा रहा है कि कुछ युवा अधिवक्ता पुलिस की बैरिकेडिंग पार करते हुए विधानसभा के मुख्य द्वार तक जा पहुंचे और वहां तिरंगा फहराकर सरकार से अपनी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की आवाज बुलंद की।
अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम समेत ये हैं छह प्रमुख मांगें
प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी छह सूत्रीय मांगों को प्रमुखता से रखा
प्रदेश में तत्काल प्रभाव से अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किया जाए।
वकालत के पेशे में आने वाले नए अधिवक्ताओं को शुरुआती पांच वर्षों तक 10 हजार रुपये प्रतिमाह प्रोत्साहन भत्ता दिया जाए।
70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके वरिष्ठ अधिवक्ताओं को 30 हजार रुपये मासिक मानदेय प्रदान किया जाए।
अधिवक्ता कल्याण निधि की परिपक्वता राशि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया जाए।
यूपी रेंट कंट्रोल एक्ट के तहत दीवानी न्यायालयों के न्यायिक अधिकार पुनः बहाल किए जाएं।
बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के किसी भी अधिवक्ता के चैंबर न तोड़े जाएं।
मांगें न मानी गईं तो देशव्यापी होगा आंदोलन
प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी यह मांगें वर्षों से लंबित हैं और सरकार को अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान व आर्थिक हितों से जुड़े इन गंभीर मुद्दों पर अविलंब विचार करना चाहिए। अधिवक्ताओं ने दो-टूक चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से जल्द ही कोई ठोस और सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया, तो इस आंदोलन को प्रदेश स्तर से आगे बढ़ाते हुए देशव्यापी रूप दिया जाएगा।
प्रदर्शन में ये अधिवक्ता रहे शामिल
लखनऊ कूच और प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपमंत्री अजीत कुमार यादव, शहंशाह हुसैन, प्रशांत उपाध्याय, अमित तिवारी, सत्येंद्र चतुर्वेदी, अरविंद कुमार, बृजेश कुमार, प्रशांत सिंह, सुनील गुप्ता, विनोद पटेल, आनंद यादव, अजय यादव, मोहित जायसवाल, अमित कुमार सोनकर, श्रवण यादव, सुरेंद्र मिश्रा, मनजीत कौर और किरन सिंह समेत जौनपुर के बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026



















