बलिया

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बलिया के प्रमुख बाजारों में जबरदस्त रौनक और उत्साह देखने को मिल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर बलिया के प्रमुख बाजारों में जबरदस्त रौनक और उत्साह देखने को मिल रहा है। पर्व की तैयारियों को लेकर सुबह से ही बाजारों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में बांस के सूप, दउरा, तरह-तरह के मौसमी फल, गन्ना, नारियल और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की खासी चहल-पहल रही।
घाटों पर भी तेज हुई तैयारियां
बाजारों की रौनक के साथ-साथ जिले के विभिन्न छठ घाटों पर भी तैयारियां जोरों पर हैं। व्रती महिलाएं और उनके परिजन घाटों पर वेदियों की साफ-सफाई, सजावट और पूजा-अर्चना से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं, जिससे पूरे शहर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
सुरक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्टेशन पर यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच
महापर्व के दौरान शांति व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर जिला एवं पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और घाटों के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी क्रम में बलिया रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षाकर्मियों द्वारा आधुनिक मशीनों (मेटल डिटेक्टर व स्कैनर) की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जहां यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच की गई। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अफसरों के तबादले https://t.co/eK7E1tibbE
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 14, 2026



















