धानी बाजार

महराजगंज जनपद में दीपावली के पावन उपलक्ष्य में सेठ त्रिलोकी राम अग्रहरि इंटर कॉलेज, धानी बाजार में छात्र-छात्राओं के बीच एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में दीपावली के पावन उपलक्ष्य में सेठ त्रिलोकी राम अग्रहरि इंटर कॉलेज, धानी बाजार में छात्र-छात्राओं के बीच एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक हुनर का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आकर्षक और मनमोहक रंगोलियां बनाईं।
कक्षा 10 प्रथम, कक्षा 9 व 12 ने हासिल किया संयुक्त द्वितीय स्थान
प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण व दीपोत्सव के संदेशों पर आधारित रंगोलियां तैयार कीं। निर्णायक मंडल के मूल्यांकन के आधार पर परिणामों की घोषणा की गई

प्रथम स्थान: कक्षा 10
द्वितीय स्थान (संयुक्त): कक्षा 9 एवं कक्षा 12
तृतीय स्थान (संयुक्त): कक्षा 7 एवं कक्षा 8
प्रतियोगिता के समापन पर विजयी प्रतिभागियों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज प्रबंधन द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
‘कला और रचनात्मकता से होता है व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास’: डायरेक्टर
इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर धनेश अग्रहरि एवं प्रधानाचार्य विवेकानंद मणि त्रिपाठी ने सभी विद्यार्थियों की प्रतिभा की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ इस प्रकार की सह-पाठ्यचर्या और रचनात्मक गतिविधियों से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और कलात्मक दृष्टिकोण का विकास होता है। उन्होंने सभी बच्चों को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में शिक्षक व शिक्षिकाएं रहीं उपस्थित
कार्यक्रम के सफल आयोजन के दौरान उप प्रधानाचार्य रविप्रकाश, अध्यापक चंदन मद्धेशिया, विष्णु दयाल पांडेय, बलराम गुप्ता, अजीत मणि, गुलाबचंद, ओम प्रकाश चौहान तथा अध्यापिका तुलसी चौबे, रुबीना, साधना, पुष्पा, रेखा सहित विद्यालय परिवार के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यूपी में चुनावी मौसम चल रहा है…पहले IAS दिव्या मित्तल ने इस्तीफा दिया… फिर अब PCS अधिकारी अनुपमा ने इस्तीफा दे दिया है https://t.co/pqG4krk5Z5
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026

















