महराजगंज:श्यामदेउरवा-परतावल मार्ग पर गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर: सिलेंडर लेकर जा रहा युवक गंभीर रूप से घायल, सीएचसी में भर्ती

श्यामदेउरवा/परतावल

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा-परतावल मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा-परतावल मुख्य मार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां गिट्टी से लदे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से आ रही बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। बाइक पर गैस सिलेंडर लेकर जा रहा एक युवक इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परतावल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

गलत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने मारी ठोकर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक की पहचान श्यामदेउरवा निवासी आकाश भारती (20 वर्ष), पुत्र किशन भारती के रूप में हुई है। वह अपने भाई के साथ बाइक पर घरेलू गैस सिलेंडर लेकर परतावल की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने से गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से आ रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों भाई अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े, जिसमें आकाश गंभीर रूप से चोटिल हो गया।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस, वाहनों को लिया कब्जे में

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और भारी संख्या में ग्रामीण व राहगीर एकत्र हो गए, जिससे मार्ग पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर श्यामदेउरवा थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को निजी वाहन के जरिए आनन-फानन में सीएचसी परतावल पहुंचाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर थाने भिजवा दिया है।

तहरीर मिलने पर होगी विधिक कार्रवाई: थानाध्यक्ष

मामले के संबंध में श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि दुर्घटना के बाद मौके पर शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है और यातायात सुचारु करा दिया गया है। पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित तहरीर मिलते ही संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.