महराजगंज

महराजगंज जनपद के तहसील सदर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के तहसील सदर सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 15 शिकायतें फरियादियों द्वारा दर्ज कराई गईं, जिनमें से अधिकारियों द्वारा महज एक मामले का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष 14 लंबित मामलों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण के निर्देश के साथ सौंपा गया।
अधिकारियों ने सुनीं जनसमस्याएं
समाधान दिवस में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिवम, क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम और तहसीलदार पंकज कुमार शाही ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने प्रार्थना पत्रों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित पटल व क्षेत्रीय अधिकारियों को मौके पर जाकर जांच करने और त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
राजस्व विभाग से जुड़े रहे सर्वाधिक मामले
समाधान दिवस में प्राप्त कुल 15 शिकायतों में सबसे अधिक मामले भूमि विवाद और पैमाइश से जुड़े रहे:
राजस्व विभाग: 10 शिकायतें
विकास विभाग: 4 शिकायतें
पुलिस विभाग: 1 शिकायत
अन्य विभाग: समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों से कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ।
‘गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो, ताकि फरियादी को न लगाने पड़ें चक्कर’
अधिकारियों ने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने चेताया कि शिकायतों के निस्तारण में केवल खानापूर्ति न की जाए, बल्कि स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए मामलों का स्थाई हल निकाला जाए, ताकि फरियादियों को एक ही समस्या के लिए बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।
#शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पुवायां रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों व आतिशबाजी से भरी एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। https://t.co/krY7ImUTnI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026
















