वीरपुर

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम वीरपुर में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में शुक्रवार रात दर्शकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के दानपुर ब्लॉक अंतर्गत न्याय पंचायत जिरौली के ग्राम वीरपुर में आयोजित ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव में शुक्रवार रात दर्शकों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। कलाकारों के जीवंत अभिनय और बीच-बीच में प्रस्तुत हास्य-व्यंग्य के प्रसंगों ने दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। शुक्रवार की रात मंचित हुए ‘लंका दहन’ के दृश्य को देखकर समूचा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
आसपास के दर्जनों गांवों से उमड़ा जनसैलाब
रामलीला समिति के अध्यक्ष सुरेश कुमार बघेल ने बताया कि शुक्रवार की रात लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। इस भव्य दृश्य के साक्षी बनने के लिए वीरपुर सहित नजदीकी ग्राम घोसीपुरा, मखैना, कोटला, यवापुर, दौलतनगर और आदित्य गांव सहित कई गांवों से बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। भारी भीड़ के चलते रामलीला मैदान में देर रात तक जबरदस्त उत्साह और मेले जैसा माहौल बना रहा।
11 तारीख को होगा रावण दहन, तैयारियां तेज
वर्तमान ग्राम प्रधान व रामलीला अध्यक्ष दीपक बघेल एवं सुरेश कुमार बघेल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 11 तारीख को रामलीला मैदान में असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक भव्य रावण दहन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रावण के विशाल पुतले के निर्माण सहित अन्य प्रबंध युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं।
स्थानीय छोटे दुकानदारों को मिल रहा रोजगार
रामलीला और मेले के आयोजन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिल रही है। मैदान और आसपास ग्रामीणों द्वारा लगाई गई चाट-पकौड़ी, खिलौने, चाय-नाश्ते और दैनिक उपयोग की छोटी-छोटी दुकानों पर दर्शकों की लगातार आवाजाही बनी हुई है। अच्छी-खासी बिक्री होने से स्थानीय छोटे व्यापारियों और दुकानदारों के चेहरे खिले हुए हैं। समिति पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में दर्शकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है, जिसके लिए व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की जा रही हैं।
#शाहजहांपुर जनपद के थाना सदर बाजार क्षेत्र अंतर्गत पुवायां रोड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पटाखों व आतिशबाजी से भरी एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई। https://t.co/krY7ImUTnI
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 7, 2026
















