बुलंदशहर: दीपावली से पहले अनूपशहर में खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी, केसर स्वीट्स से बर्फी और गोयल स्वीट्स से खोया का नमूना सील

बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने और लोगों की सेहत सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अनूपशहर में बड़ी कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के दीपावली के पावन पर्व को देखते हुए बाजारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने और लोगों की सेहत सुरक्षित रखने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अनूपशहर में बड़ी कार्रवाई की है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय के नेतृत्व में की गई इस औचक छापेमारी से स्थानीय मिठाई कारोबारियों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की भनक लगते ही कई दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से फरार हो गए, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया।

प्रमुख प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कौशल, मुनेन्द्र राणा और नायब तहसीलदार मुन्नेखा की संयुक्त टीम ने कस्बे की दुकानों पर पहुंचकर खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। इस दौरान टीम ने अनूपशहर स्थित प्रसिद्ध ‘केसर स्वीट्स’ से बर्फी का नमूना और ‘गोयल स्वीट्स’ से खोया (मावा) का नमूना संग्रहित किया। खाद्य विभाग की टीम ने दोनों नमूनों को सील कर परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि मिठाइयों में मिलावट की असलियत सामने आ सके।

त्योहारों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान जारी

त्योहारों के सीजन में दूध, घी, मावा, पनीर और मिठाइयों की बढ़ती मांग के चलते मिलावट की आशंकाएं बढ़ जाती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए मांग की है कि यह अभियान सिर्फ त्योहार तक सीमित न रहे, बल्कि नियमित रूप से चलाया जाए ताकि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो सके। विभाग ने स्पष्ट किया है कि लैब रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.