महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली और शिकारपुर मार्ग पर बरवा खुर्द गांव के पास बुधवार रात करीब 10 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली और शिकारपुर मार्ग पर बरवा खुर्द गांव के पास बुधवार रात करीब 10 बजे दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
सड़क पर गिरे चार लोग, मची चीख-पुकार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों पर सवार पति-पत्नी समेत कुल चार लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी और चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में दो मृत घोषित, महिला गोरखपुर रेफर
चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल महिला की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
बुलंदशहर: चीनी झालरों के आगे फीकी पड़ी दीयों की लौ, दानपुर में मिट्टी के दीये बनाकर गांव-गांव घूमने को मजबूर प्रजापति समाज
https://t.co/L9x2hVDuQn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) November 5, 2026












